A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात

FB IMG 4575569147636076859

IMG 20260812 205629सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने नगर परिषद कर्रापुर के वार्ड क्रमांक-4 में अकोला मंदिर प्रांगण में 9.9 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं वार्ड क्रमांक-7 में गंगा मंदिर प्रांगण में 4.47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। विधायक लारिया ने कहा कि सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों की सामाजिक एवं सार्वजनिक आवश्यकताओं के लिए उपयोगी होंगे। कर्रापुर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरा अहिरवार, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, दिलीप नायक, भानु प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, माधव सिंह, भरत घोसी, प्रशांत अहिरवार सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!