A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विधायक ओमप्रकाश की अगुवाई में नसीबपुर से मित्रपुरा तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*

देशभक्तों के बलिदान को सदैव याद रखेगा देश-ओमप्रकाश यादव*

Ã*विधायक ओमप्रकाश की अगुवाई में नसीबपुर से मित्रपुरा तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*

 

*देशभक्तों के बलिदान को सदैव याद रखेगा देश-ओमप्रकाश यादव*

  • नारनौल 12 अगस्त पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाशê
    Screenshot 20260812 223029 WhatsApp
    हर घर तिरंगा अभियान

    यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आज पूरा देश व प्रदेश राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। केंद्र सरकार के देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के वीरों को नमन करने और भारत की अखंडता को और मजबूत करने का एक राष्ट्रव्यापी संकल्प बन चुका है। श्री यादव आज तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

*विधायक के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद राव तुलाराम को नसीबपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद किया गया। नसीबपुर की ऐतिहासिक धरा से शुरू हुई इस यात्रा में उमड़े हजारों युवाओं के जोश, मातृशक्ति के सहयोग और क्षेत्रीय नागरिकों की अपार सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्तों के उत्साह से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। बाबा खेतानाथ मंदिर, मित्रपुरा में संपन्न हुई इस यात्रा ने संपूर्ण क्षेत्र में सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का सशक्त संदेश दिया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने पौधारोपण भी किया।*

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, नगर परिषद की अध्यक्ष कमलेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष महिपाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जेपी सैनी, नरेंद्र झिमरिया, जिला महामंत्री किशन बोहरा, सरोज बाला, सपना गुप्ता, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, राजपाल नेता कांवी, मनोज, मनोज सिहमा, हेमंत चौबे, मंजू सोनी, जगदीश दीवान, मनीष संघी, सुशील चौटाला, पवन बलाहा, रामपुरा के सरपंच विजय, नांगलिया के सरपंच विजय, सरपंच दिलबाग, सरपंच बहादुर सिंह, सरपंच प्रमोद सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!