महराजगंज: जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार, 12 अगस्त 2026 को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से कारागार प्रशासन में भी सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। कारागार परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि कारागार में सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित रूप से तलाशी और निरीक्षण की कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने, बैरकों का नियमित निरीक्षण करने तथा शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कारागार में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। प्रशासन की ओर से जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बार्ड बार सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने शख्त कहा स्वच्छता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
13/08/2026
ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रीना यादव की तरफ से समस्त क्षेत्र वासियों को 15 अगस्त के शुभ अव शर पर शुभ कामना एवं वधाई
13/08/2026
गोण्डा – भूमि विवाद में दो पक्षों में
13/08/2026
ग्राम मेहंदी में तिरंगा रैली का आयोजन|
13/08/2026
“तिरंगे के रंग में रंगा छत्तरपुर, शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा”
13/08/2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं
13/08/2026
जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
13/08/2026
निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित
13/08/2026
पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली जगह – जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
13/08/2026
सांसद श्रीमती चौधरी जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी स्कूली बच्चें प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!