
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक दिन मदिरा दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार दिनांक 15.08.2026 दिन शनिवार को जिले की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। जारी आदेश के तहत उक्त तिथि में सागर जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों के साथ-साथ जिले में स्थित सी.एस.-1बी, एफ.एल.-9 बॉटलिंग इकाई, एफ.एल.-2. एक.एल.-3. एफ.एल.-7. वाईन रिटेल आउटलेट एवं जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा भंडार भी बंद रखे जाएंगे। इस अवधि में मदिरा का आयात-निर्यात, परिवहन एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।






