
महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र:
चंद्रपुर जिले के भांदक रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।
*कहां मिला शव?*
यह घटना भांदक रेलवे स्टेशन से किलोमीटर नंबर 851/32 मेन डाउन लाइन पर हुई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया।
रेलवे पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
*मृतक की पहचान*
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब *30 वर्ष* है।
– *ऊंचाई*: 5 फुट 4 इंच
– *रंग*: गोरा
– *बाल*: काले और थोड़े बढ़े हुए
– *पहचान चिन्ह*: दाहिने हाथ पर मराठी में *”मंगेश”* नाम गुदा हुआ है
*पहनावा:*
फिक्का हरे रंग की हाफ टी-शर्ट, काले रंग का हाफ बर्मूडा, केसरिया रंग की अंडरवियर और नीले रंग का लोअर।
*पुलिस की अपील*
रेलवे पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिया और कपड़ों से मृतक को पहचानता हो तो तुरंत जानकारी दे।
*संपर्क:* पुलिस हवलदार *जयवंत गायकवाड* – *9823073228*
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है।





