A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकासस्थानीय समाचार

धुरकी को मिली विकास की दो बड़ी सौगात, विधायक अनंत प्रताप देव ने ₹73 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

धुरकी। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को धुरकी प्रखंड में लगभग 73 लाख रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा धुरकी। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को धुरकी प्रखंड में लगभग 73 लाख रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।IMG 20260803 WA0040पहली योजना के तहत केतमा गांव स्थित मां सत्य याही मंदिर तक पहुंच पथ एवं चारदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया गया। यह कार्य आबाद निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं दूसरी योजना के तहत 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 53 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा।

IMG 20260803 WA0041शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि उनकी सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज धरातल पर उतर चुका है और राज्य की लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।

उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस भरोसे पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या पर उनकी नजर है और उसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, जीतन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, शैलेश यादव, साहेब राम, कृष्ण सिंह, साबिर अंसारी, रामप्रवेश राम, नरेश यादव, धीरेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी जनार्दन रावत अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!