A2Z सभी खबर सभी जिले की

जीजा- साली के शव पेड़ पर मिले लटके,पुलिस ने की जांच शुरू

FB IMG 1785425622504वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रायसेन जिले में एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों पर जीजा और साली के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिलवानी थाना क्षेत्र के नागिन मोड़ पीपल वाले जंगल की है। मौके से सल्फास की डिब्बी, महिला का पर्स, पानी की बोतल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान विकलपुर निवासी 38 वर्षीय रूपेश कुशवाह और उनकी साली पिंकी कुशवाह के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार को रूपेश अपनी साली पिंकी को लेने गया था। दोनों शाम को बाइक से निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद पिंकी के पति ने सिलवानी थाने में दोनों की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रूपेश और पिंकी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। पिंकी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी, जबकि रूपेश विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।
घटनास्थल से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!