A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुल टूटा तो ग्रामीण आए आगे, आवागमन के लिए पाइप से बनाया अस्थायी रास्ता

FB IMG 7277974311576560188सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवरी विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेरखेरी कला में कोप्रा नदी पर बना पुल टूट जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों का प्रतिदिन स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम के जागरूक ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर एक सराहनीय पहल की। नल-जल योजना के तहत नदी में बह गई पाइपलाइन को बाहर निकालकर उससे अस्थायी रूप से नदी पार करने की व्यवस्था बनाई गई, ताकि छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक अस्थायी व्यवस्था है। बरसात के मौसम में खतरा बना रहता है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई है कि कोप्रा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का शीघ्र निर्माण या मरम्मत कराई जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों के इस सामूहिक प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, लेकिन स्थायी समाधान केवल पुल के शीघ्र निर्माण से ही संभव है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!