
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मैहर के सरकारी स्कूल में डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को फिल्म दिखाने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत। मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को बिना अनुमति फिल्म ‘घुरंधर’ दिखाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को फिल्म दिखाई गई, जबकि फिल्म को CBFC द्वारा ‘A’ (Adults Only) श्रेणी का प्रमाणपत्र दिया गया है। वायरल वीडियो में कक्षा के भीतर एक अतिथि शिक्षक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर साझा किया और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए लगाई गई डिजिटल एलईडी स्क्रीन का उपयोग मनोरंजन के लिए किया गया, जो गंभीर लापरवाही है। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वहीं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया कि कक्षा में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


