

MORADABAD। सावन मास के प्रथम सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा जलाभिषेक और पूजा-अर्चना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने जनपद मुरादाबाद के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तीन अगस्त 2026 (सोमवार) का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। यह निर्णय कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को अवकाश के चलते जिले के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
Repo: Pankaj Kumar ✍️





