?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकार

सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भावभीनी विदाई, सरकारी कर्मचारी का दर्जा व पेंशन की उठी मांग

श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी परियोजना कार्यालय में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी यूनियन के बैनर तले सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सेविका प्रतिभा देवी एवं सहायिका भागमती देवी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी परियोजना कार्यालय में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी यूनियन के बैनर तले सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सेविका प्रतिभा देवी एवं सहायिका भागमती देवी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों को शॉल, उपहार एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की गई तथा सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।FB IMG 1782737389304समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों तक समाज और बच्चों की सेवा करने वाली आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकार की ओर से अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा सेवानिवृत्ति पेंशन लागू करने की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालमुकुंद सिन्हा थे। वहीं जिला परिषद सदस्य बाला रानी, समाजसेवी प्रमोद राम एवं महिला पर्यवेक्षिका की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी यूनियन की जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी ने की, जबकि संचालन भी उन्होंने ही किया।

परियोजना अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह में सभी सेविका एवं सहायिकाओं की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना है। उन्होंने कहा कि अपने साथ काम करने वाली बहनों को सम्मानपूर्वक विदाई देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

समारोह के दौरान उपस्थित सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी ओर से कपड़े, नगद राशि तथा अन्य उपहार भेंट कर सेवानिवृत्त प्रतिभा देवी और भागमती देवी को सम्मानित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी, कांडी परियोजना अध्यक्ष निभा देवी, मेराल परियोजना संयोजक इस्लाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!