

महराजगंज।
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने भेजा न्यायालय
महराजगंज। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीराम पुत्र श्यामलाल (45 वर्ष), निवासी इमलिहवा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय एडीजे द्वितीय, महराजगंज द्वारा एसटी संख्या 500048/2004 में वारंट जारी किया गया था। मामला धारा 147, 148, 308, 149, 324, 323, 504 व 506 भादवि से संबंधित है।
थाना परसामलिक पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा और कांस्टेबल सुजीत कुमार निर्मल शामिल रहे। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया ।
[yop_poll id="10"]






