A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना बिजया राघव गढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

कटनी,,

IMG 20260824 WA0269

थान विजय राघव गढ़ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं अनुभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में

 

IMG 20260824 WA0268 थाना विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। आपको बता दें कि आगामी ईद रक्षाबंधन और कजलिया के त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नायब तहसीलदार महोदय विजयराघवगढ़, उपस्थित जन सामान्य एवम क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

नायब तहसीलदार श्री शुक्ला ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि जल भराव वाले स्थान या बाढ की स्थिति में नदी नालों के ऊपर पानी की स्थिति में सड़क पार ना करें साथ ही वर्षा ऋतु में सर्पदंश के मामलों को निवारित करने के उपाय भी बताए गए लोगों से अपील की गई है कि मामलों के सामने आते ही तत्काल अस्पताल पहुंचकर इलाज करना शुरू करें ।

बैठक के अंत में थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!