A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सपना गुप्ता बनीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच जिला महेंद्रगढ़ की महिला अध्यक्ष*

नारनौल, 24 अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की ओर से सपना गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

*सपना गुप्ता बनीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच जिला महेंद्रगढ़ की महिला अध्यक्ष*

 

 

  1. नारनौल, 24 अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की ओर से सपना गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।Screenshot 20260824 214926 WhatsApp उनकी नियुक्ति पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

*श्रीमती सपना गुप्ता ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग एवं महामंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ महिला व्यापारियों को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।*

सपना गुप्ता ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं महामंत्री सुरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। संगठन के माध्यम से महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

*जिला व्यापार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, वरिष्ठ महामंत्री श्री बिशन सैनी, नारनौल सिटी प्रधान अमित गोयल (सीताराम) व अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने सपना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।*

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!