A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजौनपुर

ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दी जान, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

फ़िरोज़ खान पठान

जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक से लखनऊ की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही आउटर सिग्नल के पास पहुंची, उसी दौरान रेल पटरी के किनारे खड़े एक अधेड़ व्यक्ति ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भंडारी जंक्शन जीआरपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश कुमार (47) के रूप में हुई। आधार कार्ड पर उसका पता ग्राम नरगिस, थाना बतिया, सूरत, गुजरात दर्ज था।

जीआरपी की प्रारंभिक जांच में मृतक के मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि राजेश कुमार मूल रूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर का रहने वाला था। बताया गया कि वह पिछले काफी समय से गुजरात के सूरत में रह रहा था। इसी वजह से उसके आधार कार्ड पर सूरत का पता दर्ज था।

घटना की जानकारी जीआरपी ने मृतक के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन अंबेडकरनगर से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जीआरपी परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

फिलहाल अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!