A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बढ़नी में पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर आगामी बारावफात, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना ढेबरुआ की चौकी बढ़नी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने की।

FB IMG 1787538461596 1

FB IMG 1787538458962

बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जुलूस आयोजक तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु एवं मौलवी मौजूद रहे। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों से सभी को अवगत कराया और त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचने की अपील की। साथ ही जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ दुर्गा प्रसाद समेत थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आयोजित की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!