

खातेगांव तहसील के हरणगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खिवनी में 18 वर्षीय नवविवाहिता सुनीताबाई पत्नी जबरसिंह बारेला का शव गांव के पास स्थित तालाब से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। महिला पिछले छह दिनों से लापता थी। तालाब में पानी कम होने के बाद शव के हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले। घटना के बाद महिला के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
[yop_poll id="10"]



