
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रहली पुलिस ने ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से लोहे के सरिए चोरी करने वाले आरोपियों का तत्परता से पता लगाकर 03 आरोपियों एवं 01 अपचारी बालक को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब ₹30,000/- कीमत के लोहे के सरिए एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन बरामद कर जप्त किया गया है। दिनांक 23.08.2026 को फरियादी कपिल पिता बद्रीप्रसाद सेन, उम्र 35 वर्ष, निवासी जगदीश वार्ड, गढ़ाकोटा द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रहली में कॉलेज के पास ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य चल रहा है। उक्त निर्माण कार्य ठेकेदार शुभम श्रीवास्तव द्वारा कराया जा रहा है तथा फरियादी वहां सुपरवाइजर के रूप में कार्य करता है। निर्माण स्थल पर लोहे के सरिए, सीमेंट एवं सेंटिंग सामग्री खुले स्थान पर रखी हुई थी, जिसकी देखरेख फरियादी द्वारा की जाती थी। दिनांक 23.08.2026 को निर्माण स्थल पर पहुँचने पर फरियादी ने देखा कि वहां रखे लोहे के सरिए के 04 बंडल/विंडल गायब थे। आसपास जानकारी करने पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.08.2026 की रात लगभग 09:00 बजे एक तीन पहिया ऑटो क्रमांक MP-15-LA-4340 में कुछ लोग लोहे के सरिए ले जाते हुए देखे गए थे। चोरी गए सरियों की पहचान के लिए उन पर लाल पेंट से निशान भी लगाए गए थे। चोरी गए लोहे के सरिए की अनुमानित कीमत करीब ₹30,000/- बताई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहली में अप.क्र. 578/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा फरियादी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा चोरी गए सरियों एवं आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर 1. लोकेश पिता मनमोहन पटेल, निवासी ग्राम तिखी, थाना रहली
2. तरुण पिता हरकिशन राजगीर, निवासी कासल पिपरिया
3. सोनू पिता प्रकाश अहिरवार, निवासी बरखेड़ा वार्ड क्रमांक 05, रामनगरी, थाना रहली 4. एक अपचारी बालक द्वारा घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 22.08.2026 की रात उन्होंने ऑटो क्रमांक MP-15-LA-4340 में लोहे के सरिए रखकर निर्माण स्थल से चोरी किए थे। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब ₹30,000/- कीमत के लोहे के सरिए बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक MP-15-LA-4340 को भी जप्त कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उक्त चोरी के प्रकरण का त्वरित खुलासा करने एवं चोरी गया माल बरामद करने में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रहली निरीक्षक संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जी.पी. अहिरवार, प्रधान आरक्षक 1631 जगदीश, आरक्षक 452 मुकेश राठौर, आरक्षक 1845 राहुल, आरक्षक 1542 जितेंद्र प्यासी एवं चालक आरक्षक 1682 सुनील का विशेष योगदान रहा।
सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।




