
दरअसल मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ ब्लॉक के ग्राम धड़कना का बताया जा रहा है जहां पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि गांव के मिडिल स्कूल के शिक्षक जिनका नाम देवेन्द्र श्रीवास्तव है वह अक्सर शराब पीकर स्कूल में आते हैं जिसका एक वीडियो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें शिक्षक साफ तौर पर नशे में दिखाई दे रहे हैं एवं अभिभावकों का कहना है कि वीडियो बनाये जाने पर शराबी शिक्षक द्वारा गाली गलौज भी की गई है। स्कूल जिसे शिक्षा का मंदिर माना जाता वहाँ शिक्षक द्वारा इस तरह की अमानवीयता दिखाकर शिक्षा के मंदिर और शिक्षक दोनों का नाम खराब किया जा रहा है आखिर ऐसे में क्या होगा छात्रों का भविष्य अब देखना यह है कि आखिर ऐसे शिक्षक पर शिक्षा विभाग एवं प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।




