Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरदार सेना महामंत्री को थाने में पीटा आरक्षण का नाम लेने पर मुगलसराय कोतवाली SHO पर मारपीट का आरोप

26 Aug 2026, 12:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FB IMG 1787722915297

सरदार सेना महामंत्री को थाने में पीटा आरक्षण का नाम लेने पर मुगलसराय कोतवाली SHO पर मारपीट का आरोप IMG 20260826 WA0016 FB IMG 1787722915297

मुगलसराय कोतवाली में सरदार सेना के महामंत्री सुनील पटेल ‘फौजी’ के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ का नाम लेने पर कोतवाली प्रभारी (SHO) विजय प्रताप सिंह आग-बबूला हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सुनील पटेल को पीटा। सुनील पटेल एक युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में परिजनों की पैरवी करने थाने गए थे।सुनील पटेल ‘फौजी’ अपने चुनार और मुगलसराय विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े एक मामले में बातचीत करने थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से कहा कि उन्हें कल प्रयागराज में ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ की यात्रा में शामिल होना है, इसलिए उन्हें जल्दी निकलना है। इसी दौरान ‘आरक्षण’ शब्द सुनते ही SHO विजय प्रताप सिंह कथित तौर पर गुस्सा हो गए।आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सुनील पटेल ‘फौजी’ के साथ डंडों, बूटों और हाथों से मारपीट की। इस मारपीट में उनके कपड़े खून से लथपथ हो गए और वे बेहोश हो गए।सबसे गंभीर आरोप यह है कि बेहोश होने के बाद उनके खून से सने कपड़े बदलवाकर दूसरे कपड़े पहनाए गए और फिर उनका मेडिकल कराया गया। सरदार सेना ने सवाल उठाया है कि ऐसा क्यों किया गया और क्या यह सबूत मिटाने की कोशिश थी।बाद में सुनील पटेल को निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। सरदार सेना के सदस्यों ने इस कथित पुलिस बर्बरता की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

इंस्पेक्टर मुग़लसराय.. तुम कौन हो मैं सुनील पटेल फौजी हूं, मैं थोड़ा जल्दी में हूं मेरा विषय सुन लीजिए इंस्पेक्टर साहब.. इंस्पेक्टर मुगलसराय.. तुम्हें बहुत जल्दी है कहां जाना है.सुनील पटेल फ़ौजी.. आरक्षण की डकैती के खिलाफ आरक्षण बचाओ आंदोलन होने जा रहा मुझे उसकी तैयारी करना है..! बस इंस्पेक्टर साहब का खून खौल गया, एक तो जाति से ठाकुर दूसरे आरक्षण बचाओ आंदोलन,यह नाम सुनते ही आग बबूला हो गए और सामंतवादी मानसिकता का इंस्पेक्टर ठाकुर विजय सिंह सुनील पटेल के ऊपर टूट पड़ा 4,5 पुलिस कर्मी मिलकर, जाति सूचक, मां बहन की भद्दी भद्दी गाली,आरक्षण की पैदाइश कहते हुए लहूलुहान कर डाले। आरक्षण बचाने का नाम लेना समझ लीजिए अब उत्तर प्रदेश में गुनाह हो गया है तो याद रखना सामंतवादी गुंडे, अब तुम्हारे सात पुस्ते भी आरक्षण मिटा नहीं सकती, हमें खून बहाना होगा तो भी कोई गम नहीं.. याद रखना इंस्पेक्टर मुगलसराय.तुम्हारी बर्बरता की निशानी तुम्हें बर्बाद करने की गवाही देगा, जब तक तुम्हारा वर्दी उतरवा नहीं दूंगा तब तक तुम्हे छोड़ूगा नहीं.. तुमने सरदार सैनिक का खून बहाया है वो भी राष्ट्र सेवक सुनील पटेल फ़ौजी का, इसलिए तुम्हें कीमत तो चुकानी पड़ेगी..
याद रखना,सुनील पटेल फौजी का खून इंकलाब लायेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!