
इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
🖊️🖊️🖊️
मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले Midi life Hospital में एक बार फिर मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कम खर्च में स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
मेडिकल शिविर के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी शिविर में दी जा रही है, जिसके लिए मरीजों से मात्र ₹50 का शुल्क वही एक्स- रे का 300 रु लिया जा रहा है। कम शुल्क में जांच और उपचार की सुविधा मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष रूप से राहत मिल रही है।
बताया जा रहा है कि मिडिल लाइफ हॉस्पिटल द्वारा महीने में एक बार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस पहल के कारण आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। लोग अपने नजदीकी क्षेत्र में ही डॉक्टरों से परामर्श लेकर आवश्यक जांच और दवाइयों की सुविधा प्राप्त कर पा रहे हैं।
शिविर में आने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। कम खर्च में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से भी काफी राहत मिलती है।
ग्रामीणों ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के मेडिकल शिविर आयोजित होने से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। कई लोग अपनी बीमारी की जांच कराने के लिए आर्थिक कारणों से अस्पताल नहीं जा पाते, ऐसे में इस तरह के शिविर लोगो के लिए लाभदायक साबित हुआ है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







