

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
धार, 25 अगस्त 2026।* कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि का सीमांकन करने, भू-अर्जन अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, बीमारी हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, डूब प्रभावितों को मुआवजा राशि दिलाने, भूमि पर आने-जाने का रास्ता खुलवाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, खराब फसल का मुआवजा दिलवाने, विद्युत लाईन घर के उपर से हटवाने, आंगनवाड़ी में फर्जी नियुक्ति करने, लोन माफ करने, मजदूरी की राशि का भुगतान करने, अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, खनिज खदान की लीज निरस्त करने, चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, कृषि भूमि का आपसी बटवारा करने, खाद्यान्न सामग्री नहीं मिलने, मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदाय करने, सेवानिवृत्ति पश्चात अर्जित अवकाश का भुगतान नहीं करने, खदान का सीमांकन करने, फर्जी फौती नामांतरण करवाने, इंदला तालाब से डूब प्रभावितों को मुआवजा राशि दिलवाने, अवैध खनन रोकने, किसान सम्मान निधि चालू करने, सेवानिवृत्त के पश्चात मिलने वाले स्वत्वों का भुगतान करने सहित अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकरणों, पेंशन का लाभ दिलवाने, विभिन्न समस्याओं तथा मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन धार द्वारा आमजन की समस्याओं के पारदर्शी, त्वरित और सुलभ समाधान के लिए ई-गवर्नेंस जैसी आधुनिक प्रणालियों के उपयोग के साथ इस प्रकार की प्रभावी पहल निरंतर रूप से जारी है। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






