A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पचपेड़ी में ही बने शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन

संतनु कुर्रे की रिपोर्ट

पचपेड़ी/बिलासपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय पचपेड़ी के भवन को अन्यत्र बनाए जाने की चर्चा से क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों में भारी नाराजगी है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष गगन कुमार राय ने जिला प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए महाविद्यालय का भवन पचपेड़ी में ही यथास्थान बनाया जाए।

 

गगन कुमार राय ने कहा कि पचपेड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय का वर्तमान स्थान सुविधाजनक एवं सुलभ है। ग्राम पंचायत पचपेड़ी द्वारा महाविद्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भी पूर्व में पारित किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय भवन को अन्यत्र स्थानांतरित करना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और ग्रामीण जनता के हित के विपरीत होगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ स्थान पर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन होगा। आने-जाने का अतिरिक्त खर्च, परिवहन की समस्या और समय की बर्बादी के कारण अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा से प्रभावित हो सकते हैं।

 

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि पचपेड़ी में ही शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण का निर्णय नहीं लिया गया और भवन को अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया, तो क्षेत्र की जनता एवं विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध एवं उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शुरू किया जाएगा, लेकिन प्रशासन द्वारा जनभावनाओं की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शा IMG 20260825 WA0085सन-प्रशासन की होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!