A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

IMG 20260825 WA0023

डीडवाना-कुचामन,  जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक में चालू वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही के लिए जिले के बैंकों की उपलब्धियों, ऋण-जमा अनुपात, आवन्टित वार्षिक लक्ष्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक नवेंदु कुमार ने जिले की बैंकिंग प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पीएम मुद्रा योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए और लंबित प्रकरणों में यदि कोई कमी है, तो संबंधित सरकारी विभाग से समन्वय कर उसे तुरंत दूर किया जाए।

बैठक में उन्होंने कृषि एवं प्राथमिक क्षेत्र को प्राथमिकता देने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि निवेश को बढ़ावा देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड वितरण में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने पशुपालन, और कृषि अवसंरचना कोष से जुड़े ऋणों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बैंकों को वार्षिक साख योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवंटित लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं में लम्बित आवेदनों का त्वरित निपटान हेतु निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैंकों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करें और ग्राहकों को डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करें।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक,विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सीएफएल स्टॉफ सहित लगभग सभी सदस्यों ने भाग लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!