A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिमनोरंजन

छापेमारी करके प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी

छापामारी अभियान में प्रतिबंधित पॉलीथिन से भारी गोदाम की गई सील
कालपी जालौन
प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग की रोक को लेकर नगर पालिका परिषद ने शनिवार को अभियान चलाकर तीन गोदाम सील कर दिये जिस से बाजार में हड़कंप मच गया।
मंडलायुक्त झांसी व उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक अजीत यादव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने मुख्य बाजार टरननगंज में प्रतिबंधित पालीथीन के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिये औचक अभियान चलाया
जसमें साजिद पुत्र वासित के कागजीपुरा स्थित दो गोदामों पर टीम पहुंची संचालक को फोन कर मौके पर बुलाने के लिये जब फोन किया तो घंटी जाने के बाद मोबाइल बंद हो गया काफी देर इंतजार के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे इस पर टीम ने दोनों गोदामों को सील कर दिया इसी तरह टरननगंज स्थित किरण गुप्ता के गोदाम पर भी टीम पहुंची फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने स्वयं के बाहर होने की बात कहते हुए मौके पर आने में असमर्थता जताई इसके बाद टीम ने गोदाम को सील कर दिया राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सील किए गए तीनों गोदाम उपजिलाधिकारी अथवा सक्षम अधिकारी के समछ के खोले जा सकेंगे बिना अनुमति सील खोलने या जांच में सहयोग नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया।
जिला संवाददाता

IMG 20260823 WA0006सीपेंद्र सिंह की कलम से

[yop_poll id="10"]
Show More

SEEPENDRA SINGH JALAUN UP

सच्चाई के साथ हर दम
Back to top button
error: Content is protected !!