A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग. की सरकार पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण देगी

पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन,जेल विभाग, आदि भर्ती में 10% आरक्षण का लाभ मिलेगा

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 23 अगस्त 2026 ।।

छत्तीसगढ–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीर अग्निवीरों को सरकार नौकरी में 10% आरक्षण देने का निर्णय किया है। छत्तीसगढ प्रदेश में अब तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने इसके लिए अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम 2026″ का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीर इस आरक्षण के दायरे में आएंगें, और इसका लाभ विशेष रूप से पुलिस, वन जेल, विभाग में होने वाली तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में मिलेगा।.सैन्य सेवा के दौरान मिले प्रशिक्षण अनुशासन, अनुभव को देखते हुए अग्निवीरों के यह आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। नियमानुसार आरक्षण का फायदा केवल उन्ही रूप में युवाओं को मिलेगा, जिन्होनें अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा पूरी कर ली है। इसमें उन्हे संबंधित पद की पढ़ाई, उम्र, तथा अन्य दूसरी शर्तें भी उन्हें पूरी करनी होगी।
20260823 151123

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!