A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 20 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामदFB IMG 1787569881764

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक: 24.08.2026 थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 01 हेरोईन तस्कर नीलेश यादव पुत्र छविनाथ यादव निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के क जे से 102 ग्राम अवैध हिरोइन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-364/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –नीलेश यादव पुत्र छविनाथ यादव निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष ।

बरामदगी विवरण –102 ग्राम अवैध हिरोइन (अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹20 लाख). घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।

पंजीकृत अभियोग =मु0अ0सं0-364/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार जनपद मीरजापुर ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –उप-निरीक्षक कुमार संतोष मय पुलिस टीम थाना चुनार जपनद मीरजापुर ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!