
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 24 अगस्त 2026 ।।
छत्तीसगढ प्रदेश–: आज सोमवार दिनांक 24 अगस्त 2026 को रायपुर के एक साहित्यिक कार्यक्रम के में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने लेखक करूणा सागर पांडा जी के हिंदी उपन्यास ” कोहरा” का विमोचन किया । इस अवसर पर साहित्यिक, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए लोग भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजन के दौरान हिंदी साहित्य की बदलती हुई भूमीका और पुस्तकों के पाठकजनों तक पहुंचने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते हुए प्रभावों के बीच साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से लेखकों , पाठकों से सीधे संवाद किया जा सकता है।.इस अवसर पर साहित्यिकारों , साहित्य के प्रेमीजनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उपन्यास के लेखक करूणा सागर पांडा जी के अनुसार उपन्यास ” कोहरा” समकालीन भारतीय समाज से जुड़े हुए कुछ ज्वलंत, विवादित विषयो को कथा के माध्यम से सामने रखा जा सकता है। इस उपन्यास में नक्सलवाद, लव जिहाद, जैसे ज्वलंत मुद्दों को सामाजिक, सांस्कृतिक, वैचारिक संदर्भों में दिखाने का प्रयास किया गया है। उपन्यास के लेखक ने भारतीय समाज, संस्कृति, और जीवन मूल्यों से संबंधित सवालों को भी केंद्र में रखा है। इस अवसर पर उपन्यास के लेखक ने आयोजन में पधारे हुए अतिथियों , साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के साथ पुस्तक को लेकर संवाद भी किया , और कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रमियों ने भी उपन्यास के लेखक से वार्तालाप किया।




