A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने किया गिरफतार

IMG 20260825 WA0241सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिले की पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस को दिनांक 24 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के अपराध में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा स्थाई वारंटी दीपक पिता भवानी रैकवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 04, दमोह, दमोह बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु थाना गौरझामर पुलिस टीम तत्काल दमोह रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा दमोह पहुंचकर घेराबंदी एवं तलाश करते हुए स्थाई वारंटी दीपक पिता भवानी रैकवार को कीर्ति स्तंभ के पास, दमोह से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार स्थाई वारंटी को न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल रहली में दाखिल कराया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 951 अनिल कन्नौजिया एवं प्रधान आरक्षक 1666 विजयकांत शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा फरार स्थाई वारंटियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान निरंतर जारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!