A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडताज़ा खबरसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

सिरियाटोंगर में दीपक प्रताप देव ने निजी खर्च से शुरू किया सड़क अभियान

श्री बंशीधर नगर। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों सड़क और बुनियादी सुविधाएं चुनावी वादों से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का मुद्दा बनती दिख रही हैं।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों सड़क और बुनियादी सुविधाएं चुनावी वादों से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का मुद्दा बनती दिख रही हैं। इसी क्रम में भोजपुरगढ़ प्रमुख एवं भवनाथपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी दीपक प्रताप देव ने शुक्रवार को रमना प्रखंड के सिरियाटोंगर गांव में कीचड़, दलदल और उबड़-खाबड़ सड़क की अपने निजी खर्च से मरम्मत कराकर ग्रामीणों को तत्काल राहत देने का प्रयास किया।FB IMG 1787376013133सड़क मरम्मत की शुरुआत के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर अपने घोषित अभियान के तहत पहली सड़क का शिलान्यास किया। झामुमो से इस्तीफा देने के बाद दीपक प्रताप देव ने घोषणा की थी कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में एक सड़क और एक चापानल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करेंगे। सिरियाटोंगर से उन्होंने इसी अभियान की शुरुआत की।

सड़क बनी सियासत का आईना

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप देव ने विधायक अनंत प्रताप देव और पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में लंबे समय तक विकास हुआ होता तो ग्रामीणों को आज भी कीचड़ और दलदल से होकर आवागमन नहीं करना पड़ता। उनके अनुसार गांवों की बदहाल सड़कें क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी स्थिति को सामने रख रही हैं।FB IMG 1787375998955उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में वे जनता से बड़े-बड़े उद्योग या पावर प्लांट लगाने का वादा नहीं करेंगे। उनकी प्राथमिकता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं होंगी। उन्होंने दावा किया कि जनता ने अवसर दिया तो बच्चों की बेहतर शिक्षा और आम लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा।

“अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है”

दीपक प्रताप देव ने आरोप लगाया कि विधायक और पूर्व विधायक ने अलग-अलग चुनावों में जनता का समर्थन लेकर जीत हासिल की, लेकिन क्षेत्र की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में इसका असर जमीन पर दिखाई देगा।FB IMG 1787376043720

अपने आक्रामक राजनीतिक अंदाज में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि “आगामी चुनाव में दोनों को साथ पटक देंगे।” ताहिर अंसारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “एक को छोड़ देंगे।” उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि वे “बाउंसर नहीं हैं कि तीन-तीन लोगों को पटक देंगे।”

उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भवनाथपुर विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो काम सरकार में रहकर विधायक नहीं कर सके, उसे वे अपने स्तर से करके दिखाने का प्रयास करेंगे।

ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दीपक प्रताप देव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत की गई।FB IMG 1787376037595

मौके पर कधवन पंचायत के मुखिया फिरदौस अंसारी, असगर अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, नेजाम अंसारी, अजमेर अंसारी, अहमद अंसारी, हनीफ, चंगेज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सिरियाटोंगर की यह सड़क मरम्मत फिलहाल एक गांव की जरूरत पूरी करने की पहल है, लेकिन इसके साथ दीपक प्रताप देव ने इसे भवनाथपुर विधानसभा में अपने राजनीतिक और विकासात्मक अभियान की पहली कड़ी के रूप में पेश किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!