A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजनीतिरेवारी

IMG 20260821 WA0164राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 119वीं पुण्यतिथि पर ‘विश्व बन्धुत्व रक्तदान महाअभियान’ के तहत आईटीआई कोसली में रक्तदान शिविर आयोजित

कोसली। अमन कोसली।  राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 119वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विश्व बन्धुत्व रक्तदान महाअभियान’ के तहत आईटीआई कोसली में ब्रह्माकुमारीज कोसली एवं एम्स बाढ़सा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम विजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 79 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है, जबकि ऐसा नहीं है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया पुनः शुरू हो जाती है और शरीर नई ऊर्जा के साथ रक्त की पूर्ति करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को मानव सेवा का माध्यम बनाकर इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी करें।

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे डीएसपी विद्यानंद ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति एवं साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजयोगिनी बहन निर्मला ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव भलाई और समाज सेवा के ऐसे नेक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दान की गई रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकती हैं। इसलिए मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य के लिए हम सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

शिविर के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर अनिल दलाल आईटीआई प्राचार्य, रामकिशन जांगड़ा सरपंच, सुमन बहन, सोनू बहन, मनोज यादव, राजेंद्र, एम्स के डॉक्टर एवं टीम के साथ आईटीआई स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!