

महराजगंज।
स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों की हुई जांच
महराजगंज। छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूली बसों और वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, CCTV कैमरा लगाने तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
महराजगंज पुलिस—सुरक्षित सफर, सुरक्षित भविष्य।
[yop_poll id="10"]








