A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*कोसली आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन 25 अगस्त को* कोसली, 21 अगस्त। कोसली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 25 अगस्त को सुबह 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में धारूहेड़ा एवं बावल की बीस से अधिक कंपनियां आ रही हैं। सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दस जमा दो, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग की डिग्री धारक युवा इस मेले में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागी युवक-युवतियां अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो आदि दस्तावेज लेकर आएं। दिनेश यादव ने कहा कि योग्य अभ्यार्थियों का मौके पर ही चयन कर उन्हें जॉब का ऑफर लेटर दे दिया जाएगा। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। ——-

*कोसली आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन 25 अगस्त को*
कोसली, 21 अगस्त। कोसली राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 25 अगस्त को सुबह 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में धारूहेड़ा एवं बावल की बीस से अधिक कंपनियां आ रही हैं।
सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दस जमा दो, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग की डिग्री धारक युवा इस मेले में भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागी युवक-युवतियां अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो आदि दस्तावेज लेकर आएं। दिनेश यादव ने कहा कि योग्य अभ्यार्थियों का मौके पर ही चयन कर उन्हें जॉब का ऑफर लेटर दे दिया जाएगा। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
——-

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!