

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात
पश्चिम कच्छ लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने कोठारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) का जत्था बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें व क्वार्टर सहित कुल 216 क्वार्टर तथा 191 बीयर केन, जिसकी कुल कीमत ₹83,435 बताई गई है, जब्त किए गए।
पश्चिम कच्छ के पुलिस महानिरीक्षक श्री चिराग कोरडिया साहेब तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास सुंडा साहेब द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब मंगवाने, संग्रह करने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के तहत LCB के पुलिस इंस्पेक्टर ए.एम. मकवाणा साहेब एवं PSI एम.एच. शिणोल साहेब के मार्गदर्शन में LCB की टीम कोठारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान विरेंद्रसिंह जाडेजा एवं विकेशभाई राठवा को गुप्त सूचना मिली कि नुधातड़ गांव की सीमा में नहर के पास बबूल की झाड़ियों में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है।
सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर जांच की। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया भारतीय निर्मित विदेशी शराब का जत्था बरामद हुआ। पुलिस ने शराब जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
इस मामले में नरेंद्रसिंह जाडेजा, निवासी नुधातड़, तहसील अबडासा को आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार बताया गया है।
मामले में कोठारा पुलिस स्टेशन में गु.र.नं. 116/2026 के तहत गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए)(ई) के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।
कार्रवाई में विकेशभाई राठवा, विरेंद्रसिंह जाडेजा, सुरेंद्रसिंह झाला, HC प्रविंद्रसिंह चौधरी, लाखाभाई रबारी तथा PC अनिलभाई खटाणा शामिल रहे।








