
श्री मंगलनाथ मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न, अर्पित की गई चाँदी की जलाधारी
उज्जैन | रिपोर्टर: आयुष सोनी
धर्मनगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में गादीपति महंत श्री राजेंद्र भारती जी के कुशल संरक्षकत्व में धार्मिक उल्लास के साथ विशेष प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में महंत अजय भारती जी के यजमान श्री अमर लोहड़ी एवं श्रीमती सोनम लोहड़ी द्वारा भगवान को भव्य चाँदी की जलाधारी अर्पित कर स्थापित की गई।
इसके साथ ही, महंत गणेश भारती जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गौरी-गणेश एवं कार्तिकेय जी की नवीन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। आरती के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया।





