A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानवन और पर्यावरणसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

सिहोटगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी का स्वागत करती महिलाएं IMG 20260820 WA0042 IMG 20260820 WA0046 1 IMG 20260820 WA0049 1 IMG 20260820 WA0052 IMG 20260820 WA0055 IMG 20260820 WA0059 IMG 20260820 WA0077
डीडवाना कुचामन /परबतसर -: परबतसर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिदरपुरा के सिहोटगढ़ गांव में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमती कुसुमलता चौहान एवं ब्लॉक विकास अधिकारी श्री अजय सिंह नाथावत ने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री भंवराराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना और लगाए गए पौधों की देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता से गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश पहुंचा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान श्री इंद्रचंद जी मुंडोतिया प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिदरपुरा, राजेश जी आँवला प्राध्यापक, मोटाराम जी शारिरिक शिक्षक, पंचायत समिति स्टॉफ,रेंजर साहब, भीम सिंह जी किनसरिया, महेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष बडू ग्राम मालास, आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहें
विजय कुमार ग्राम विकास अधिकारी खिदरपुरा, गोगाराम जी पूर्व सरपंच मालास, नेनुराम जी पूर्व जिला परिषद सदस्य लालाराम जी मेट सिहोटगढ़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!