A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

*कोल इंडिया में 100 माइनिंग अधिकारियों का प्रमोशन, बीसीसीएल के 8 अधिकारी बने जीएम*

*धनबाद।* कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग (प्रथम श्रेणी) अनुशासन में ई-7 से ई-8 ग्रेड में प्रमोशन के लिए 100 अधिकारियों के नामों की सिफारिश की है। इन अधिकारियों का चयन 10 जून से 16 अगस्त 2026 के बीच हुए साक्षात्कार के आधार पर किया गया।

प्रमोशन के लिए करीब 450 अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया था। चयनित अधिकारियों में बीसीसीएल के आठ अधिकारी शामिल हैं। सूची में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अधिकारी हैं। इनमें वेस्टर्न कोलफील्ड्स के 23, एसईसीएल के 22, सीसीएल के 13, एनसीएल और ईसीएल के 10-10, एमसीएल के नौ, सीएमपीडीआई के तीन तथा कोल इंडिया के दो अधिकारी शामिल हैं।

प्रमोशन की अनुशंसा के बाद संबंधित अधिकारियों को ई-8 ग्रेड में पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!