A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन के पास पहुंचा 10 फीट लंबा अजगर,रेल कर्मियों की अटकी सांसे

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

              (उत्तराखंड)

  1. IMG 0469 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 13

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप जैसी स्थिति बन गई जब स्टेशन की वाशिंग लाइन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन के पास एक 10 फीट लंबा अजगर (python) पहुंच गया। अजगर ट्रेन के नीचे से निकलकर कोच के आसपास पहुंच गया था और ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। गनीमत रही कि समय रहते वाशिंग लाइन में काम कर रहे रेल कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अपने निर्धारित समय के तहत गुरुवार सुबह करीब नौ बजे साफ-सफाई, तकनीकी जांच और अन्य जरूरी मेंटेनेंस के लिए वाशिंग लाइन पर थी। ट्रेन को शाम करीब छह बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना होना था। इसी दौरान वाशिंग लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के नीचे और कोच के आसपास घूम रहे एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे अजगर ट्रेन की बोगी में घुसने की कोशिश कर रहा था।

यह देख रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना हरिद्वार वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार रेंज की रेस्क्यू टीम (rescue team) मौके पर पहुंची। वन दारोगा आरती पंत, फॉरेस्ट गार्ड (Forest gaurd) राहुल और वनकर्मी लाखन ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!