A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कतरास पुलिस ने जीएनएम इंटर कॉलेज में चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

कतरास पुलिस ने जीएनएम इंटर कॉलेज में चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

IMG 20260820 WA0194

किसी भी अनजान व्यक्ति से इंस्टाग्राम में दोस्ती ना करे: प्रवीण कुमार
कतरास. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर कतरास पुलिस ने गुरुवार को जीएनएम इंटर कॉलेज कतरास में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. कतरास पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने तथा पोक्सो एक्ट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि अगर भविष्य में आपके साथ साइबर अपराध होता है तो आप इसकी सूचना पुलिस में आने के पूर्व 1930 नंबर पर इसकी जानकारी तुरंत दें. इसके अलावे यदि आपको किसी भी बात को लेकर कोई परेशान करता है तो 112 पर डायल कर अपनी समस्या को बता सकते हैं. आपके डायल करने पर पुलिस आपके बीच तुरंत उपलब्ध रहेगी. प्रवीण कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती ना बनाएं कोई भी अनजान वीडियो कॉल आने पर नहीं उठाएं. किसी को भी अपना ओटीपी शेयर नहीं करें. प्राचार्य रेखा कुमारी ने कहा कि पुलिस द्वारा दिए गए प्रशिक्षण का शत प्रतिशत अमल करें. यह प्रशिक्षण आपके आने वाले जीवन में बहुत कारगार साबित होगा. मौके पर प्राचार्य रेखा कुमारी, शिक्षक बबलू महतो, संकेता कुमारी, नीलू, शांतनु पांडेय,सिराज अहमद, सहायक निरीक्षक मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, पवन तिर्की के अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!