
धनबाद। पुटकी क्षेत्र में संचालित एक लोहे के गोदाम को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जांच की मांग की है । रत्नेश कुमार ने कहा कि गोदाम संचालक इकरार मियां द्वारा कबाड़ के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध तरीके से लोहा खपाया जा रहा है। जिसको मामले की निष्पक्ष जांच कराया जाए
कि यदि गोदाम संचालक के पास वैध लाइसेंस और कारोबार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज हैं, तो जांच के दौरान इसकी पुष्टि की जाए। वहीं, यदि लाइसेंस या आवश्यक कागजात नहीं हैं, तो कबाड़ की आड़ में लोहे का कारोबार किस आधार पर संचालित किया जा रहा है, इसकी भी जांच जरूरी है।
धनबाद के ईमानदार एसएसपी महोदय ओर थाना प्रभारी की छवि धूमिल करने करने में लगे है लोहा कारबार ।
मामले को लेकर धनबाद एसएसपी और संबंधित थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही, जांच के बाद यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं तो इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए।







