A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाझारखंडशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

छाताकुण्ड विद्यालय प्रबंधन समिति को मिला नया नेतृत्व, ओमप्रकाश गुप्ता बने अध्यक्ष

केतार प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, छाताकुण्ड में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅  केतार प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, छाताकुण्ड में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों, समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।IMG 20260730 WA0137

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ओमप्रकाश गुप्ता लंबे समय से सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।IMG 20260730 WA0134

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी सदस्यों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, खेलकूद गतिविधियों का विस्तार, स्मार्ट कक्षाओं का विकास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय के विकास में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की।IMG 20260730 WA0135

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!