?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित

प्रारूप समिति सदस्य श्री बसंत सिंह छाबा ने सुने डीडवाना-कुचामन जिले के नागरिकों के सुझाव* *कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

IMG 20260706 WA0048 IMG 20260706 WA0054

डीडवाना-कुचामन राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को संभागीय मुख्यालय अजमेर से राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 प्रारूप समिति के सदस्य एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष से जिले के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जनसुनवाई में जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं नागरिकों द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विधेयक के संबंध में अपने- अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किये गए।

इस दौरान प्रारूप समिति सदस्य श्री छाबा ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं।

 

वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़,गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री मनीष गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। जनसुनवाई के दौरान पीपीटी के माध्यम से समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए तैयार की गई सूचना एवं जानकारी साझा की गई।

इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने नागरिकों एवं आमजन से अधिक से अधिक सुझाव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!