A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा खाली करने का नोटिस चिपकाए जाने से लोगों में संशय

*कतरास* : बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत छाताबाद और काजू बागान में जगह खाली करने को लेकर बीसीसीएल की ओर से नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड में लगातार दो बार भू-धंसान की घटना के बाद बीसीसीएल की ओर से फुटबॉल ग्राउंड में नोटिस चिपकाने के बजाय छाताबाद के हदहंदीया स्थित पानी सप्लाई मोटर रूम के समीप तथा बंद पड़े क्लब के पास नोटिस चिपकाया गया है। नोटिस में जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस चिपकाए जाने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था और न ही किसी को इसकी जानकारी दी गई। लोगों ने कहा कि नोटिस देखने के बाद वे भी असमंजस में हैं कि आखिर किस उद्देश्य से और किन लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है।
लगातार हो रहे भू-धंसान के बीच बीसीसीएल की ओर से अचानक नोटिस चिपकाए जाने से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से नोटिस के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने तथा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित जानकारी देने की मांग की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!