A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत वाहन चालक वाहन सहित फरार

 

 

4bbde108 31f3 489d aefc 1463d529068a 1715425849901

कटनी

स्लिमना बाद थाना अंतर्गत छपरा बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

प्राप्त  जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी धूरी निवासी सुकबरिया बाई कुशवाहा अपने बेटे शनि कुमार के साथ ग्राम छपरा स्थित प्रेम ढाबा पहुंची थीं। वहां मजदूरी कर रहे उनके पति से पैसे लेने के बाद दोनों पैदल अपने गांव बंधी धूरी लौट रहे थे। इसी दौरान करीब दोपहर 2 बजे छपरा हाईवे रोड स्थित बस स्टैंड के पास जबलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात फोर व्हीलर कार के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सुकबरिया बाई को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत कटनी की ओर भाग निकला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना की जानकारी बेटे शनि कुमार ने अपने पिता को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल-112 की मदद से घायल सुकबरिया बाई को शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना को महिला के बेटे शनि कुमार ने अपनी आंखों से देखा। परिजनों ने रजनीश बंसल एवं स्वप्निल बंसल को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए हादसे में शामिल वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!