A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबादलखनऊहापुर

संभल में मंदिर की जमीन पर बुलडोजर एक्शनः अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 100 मीटर की दीवार और 2 मंजिला धर्मकांटा ढहाया जा रहा

AddText 08 21 06.14.09

संभल में निर्माणाधीन चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर 12:35 बजे एसडीएम समेत प्रशासनिक टीम करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ एक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। दोपहर 1 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि तहसील संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मंदिर कमेटी ने की थी। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय ने कथित अवैध कब्जेदार मंजर खां को नोटिस जारी किया था।

 

सुनवाई के बाद 13 मार्च को न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया। इसके खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की गई, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के लिए एसडीएम विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह और कानूनगो अमीचन्द मौके पर हैं। इनके अलावा सात लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, आमोद कुमार, नितिन शर्मा, स्पर्श गुप्ता, गुन्नू बाबू, रोहित कुमार और मुकेश कुमार यादव भी टीम में शामिल हैं.

 

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। नगर पंचायत सिरसी की ओर से मजदूर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए हजरतनगर गढ़ी थाने से करीब 12 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

बुलडोजर कार्रवाई से पहले 19 अगस्त को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जमीन और निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई की तैयारी पूरी की।

 

फिलहाल प्रशासन की टीम दो मंजिला धर्मकांटे और करीब 100 मीटर लंबी दीवार को हटाने में जुटी है। अधिकारियोंके मुताबिक, कार्रवाई पूरी होने के बाद मंदिर की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!