
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन।
पाली समुदाय स्वास्थ्य केंद्र रोहट में शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को ब्लॉक स्तरीय उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए बीसीएमओ डॉक्टर हार्दिक राजपुरोहित के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 105 ने ब्लड डोनेशन किया । बीसीएमओ राजपुरोहित ने कहा कि क्यों जरूरी है यह कैंप उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ सकती हैं आपके रक्तदान से किसी मां और उसके बच्चे की जान बच सकती है इस दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन जोशी ,डॉक्टर भगाराम पटेल, विक्रम बिश्नोई समस्त स्टाफ ललिता चोधरी, मुन्नी देवी, रेखा पटेल,ओमाराम ,मानाराम, भगाराम, जेठाराम, मदनलाल पटेल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






[yop_poll id="10"]












