A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

वरोरा: कार का शीशा तोड़कर ढाई लाख रुपये पार, एक महीने में दूसरी वारदात से इलाके में हड़कंप

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

वरोरा (चंद्रपुर) | शहर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई है। HDFC बैंक के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया। यह घटना गुरुवार (20 अगस्त) शाम को हुई।

 

कैसे हुई वारदात?

माजरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर *निलेश नत्थूजी भेले* बैंक के काम से वरोरा आए थे। उन्होंने ढाई लाख रुपये से भरा बैग अपनी कार में रखा था और बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान घात लगाए चोरों ने कार का कांच तोड़ा और कैश वाला बैग लेकर फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही वरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए तो दो अज्ञात लोग हाथ में बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

एक महीने में दूसरी घटना

यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले ही व्यापारी  सुधाकर रोहनकर की कार से भी इसी तरह लगभग 4 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी।

 

एक ही इलाके में, बैंक के सामने, एक महीने के अंदर दो बड़ी चोरियों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाली जगह पर ऐसी वारदातें पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रही हैं।

 

फिलहाल पुलिस के सामने इन शातिर चोरों को पकड़ने की बड़ी चुनौती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!