?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 सफलता की कहानी-1

ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

IMG 20260706 WA0061

 

डीडवाना-कुचामन, (नटवर लाल जांगिड़ ) जिले में  राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच एवं ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सानियां में दिनांक 06 जुलाई 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया तथा अनेक राजस्व एवं विकास संबंधी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।

शिविर में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में तहसीलदार छोटी खाटू श्री नृसिंह चारण, नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह भू.अ.नि. सानियां श्री अर्जुन राम गहलोत पटवारी श्री हुक्माराम थालोड, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण मे उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुईं। 01 सहमति विभाजन प्रकरणों का निस्तारण कर संबंधित खातेदारों को राहत प्रदान की गई। राजस्व नियम 136 के अंतर्गत 08 शुद्धि प्रकरणों एवं नियम 166 के अंतर्गत 08 शुद्धि प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 02 किसान आईडी (Farmer ID) तैयार कर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। 25 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण कर भूमि अभिलेखों को अद्यतन बनाया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने हेतु शिविर परिसर मे अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। शिविर से प्राप्त प्रमुख लाभ ग्रामीणों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हुईं। लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण होने से आमजन को राहत मिली। भूमि अभिलेखों में शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। नामांतरण एवं सहमति विभाजन प्रकरणों के निस्तारण से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी। किसान आईडी निर्माण से कृषकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अनुदानों का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। प्रशासन एवं ग्रामीणों के मध्य विश्वास एवं समन्वय को मजबूती मिली। पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ी।

ग्राम पंचायत सानिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन की जनसेवा, पारदर्शिता एवं सुशासन के संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण प्रकरणों का मौके पर निस्तारण हुआ तथा विकासोन्मुखी निर्णय लिए गए। राजस्व प्रकरणों के समाधान, किसान हितैषी कार्यों एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों ने शिविर को विशेष रूप से सफल बनाया।

ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और आमजन के मध्य सशक्त संवाद एवं त्वरित सेवा वितरण का प्रभावी माध्यम बताया।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!