A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोरांचीरामगढ़रायपुरव्यापारसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेला

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च, 501 टन सरिया की हुई बुकिंग

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : एसडीओ संजय पांडेय

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन हॉल में रविवार को टॉफ़कॉन एक्सटी नामक उच्च गुणवत्ता वाले सरिया का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गढ़वा, पलामू, जपला, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, श्री बंशीधर नगर, रमना, मेराल समेत विभिन्न क्षेत्रों के सरिया विक्रेता, व्यवसायी एवं अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 501 टन सरिया की बुकिंग होने से व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला।IMG 20260525 WA0062कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर इंद्रजीत लाल, बंगाल मार्केटिंग हेड धीरज प्रसाद, क्रॉप हेड इंद्रनील दत्ता तथा संथाल मार्केटिंग हेड अनूप कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गढ़वा एवं पलामू के डिस्ट्रीब्यूटर जय माता दी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल एवं अशोक कमलापुरी ने सभी आगंतुक अतिथियों को ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण मंदिर की तस्वीर, शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।IMG 20260525 WA0061

कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया की गुणवत्ता, मजबूती एवं आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सरिया अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जो भवन निर्माण को अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाता है। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि बाजार में बेहतर गुणवत्ता एवं भरोसे के साथ टॉफ़कॉन एक्सटी ग्राहकों की पहली पसंद बनने की क्षमता रखता है।IMG 20260323 WA0087गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि आज के समय में सुरक्षित एवं मजबूत निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक और गुणवत्तायुक्त उत्पाद बाजार में उपलब्ध होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है।

ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरेगा टॉफ़कॉन एक्सटी : इंद्रजीत लाल

कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर इंद्रजीत लाल ने कहा कि टॉफ़कॉन एक्सटी अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया उच्च गुणवत्ता वाला सरिया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को मजबूत, टिकाऊ एवं भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराना है।

पहले दिन 501 टन बुकिंग से व्यापारियों में उत्साह : दीपक जायसवाल

गढ़वा एवं पलामू के डिस्ट्रीब्यूटर दीपक जायसवाल ने कहा कि लॉन्चिंग कार्यक्रम को व्यवसायियों का जबरदस्त समर्थन मिला है। पहले ही दिन 501 टन बुकिंग होना यह साबित करता है कि लोगों का भरोसा इस उत्पाद पर तेजी से बढ़ रहा है।IMG 20260323 WA0083इस अवसर पर उपस्थित व्यवसायियों एवं डीलरों ने भी उत्पाद को लेकर उत्साह जताया। कार्यक्रम के दौरान कई विक्रेताओं ने मौके पर ही सरिया की बुकिंग कराई। लॉन्चिंग के पहले ही दिन 501 टन सरिया की बुकिंग होना कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि यह उत्पाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों को नई मजबूती देगा। कार्यक्रम के अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!