A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम योगी बोले – हर जिले में स्थापित होगा कोचिंग सेन्टर डीएम, एसपी भी हफ्ते में एक दिन लेगें छात्रो का क्लास

महराजगंज।

सीएम योगी बोले – हर जिले में स्थापित होगा कोचिंग सेन्टर डीएम, एसपी भी हफ्ते में एक दिन लेगें छात्रो का क्लास

महराजगंज में दिखा असर, अभी से कालेज में क्लास शुरू

डीएम ने विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद, बोले- असफलता अंत नहीं, सफलता की राह का पड़ाव है –

महराजगंज। बुधवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करियर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके करियर लक्ष्य जाने और लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव और रणनीतियां भी साझा कीं। इससे विद्यार्थियों को कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन मिला।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में असफलता से उत्पन्न तनाव और उससे निपटने के उपायों को लेकर डीएम से सवाल किए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि “असफलता सफलता की राह में एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं।” उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से बचने, अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी।

डीएम ने कहा कि व्यक्ति को अपना शत-प्रतिशत प्रयास करना चाहिए और परिणाम की चिंता किए बिना अपनी तैयारी को लगातार बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल सहित अन्य भटकाव से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतरता, परिश्रम और आत्मविश्वास बेहद जरूरी हैं। अपनी कमजोरियों को पहचानकर ईमानदारी से उन पर काम करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से आगे बढ़ता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने तथा देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन और करंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए इसे अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। व्यक्ति जिस भी क्षेत्र को चुने, उसमें पूरी ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से सफलता अवश्य हासिल की जा सकती है।

विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी के अनुभवों और प्रेरक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और संवाद को अपने करियर निर्माण के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास की भावना को मजबूत करना रहा।

सूत्रो की माने तो सीएम योगी के निर्देशो का अग्रिम संकेत माना जा रहा है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!